{"_id":"5c49ef12bdec22653c2d112f","slug":"121548349202-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट में बालिका दिवस पर जागरूकता रैली
कार्यक्रम में एसडीएम अनिल चौहान ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट में ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर एसडीएम कार्यालय से लेकर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान ने भी शिरकत की है।
महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर के सौजन्य से पर्यवेक्षक वृत स्वारघाट और स्वाहण के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने पोस्टर और बैनरों के माध्यम से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा पर जागरूक करने के उद्देश्य से स्वारघाट बाजार में रैली का आयोजन किया।
इस मौके पर नयनादेवी के पर्यवेक्षक दलीप पोसवाल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सभी लोगों को मेरी बेटी मेरी शान के बैज भी लगाए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बालिका दिवस 2009 में शुरू हुआ है। इसे हर साल 24 जनवरी के दिन मनाया जाता है। इस में विशेषकर दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और कम उम्र की बेटी की शादी न करने के बारे में जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नवजात बच्चियों के माता-पिता को उपहार भी वितरित किए। उन्होंने लोगों को बेटी है अनमोल, विधवा पुनर्विवाह, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की है।