{"_id":"5c153f04bdec2253bf191ba9","slug":"121544896260-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल प्रकरण पर हुआ दूध का दूध व पानी का पानी: रूपलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल प्रकरण पर हुआ दूध का दूध व पानी का पानी: रूपलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा युवा नेता रूप लाल ठाकुर ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कांग्रेस का इठलाना स्वाभाविक है लेकिन इन राज्यों में परिवर्तन पांच सालों में एक बार होना प्रथा है बावजूद इसके भाजपा के पक्ष में मतदान प्रतिशतता बढ़ी है।
उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष इन दिनों या तो इस जीत से अति उत्साहित हैं या मानसिक तौर पर अस्वस्थ हैं, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष देश के संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरेआम चोर कह कर गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
कहाकि राजनीति में शाब्दिक प्रहार और छींटाकशी आम बात है लेकिन पद की गरिमा का ध्यान रखना भी जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राफेल डील पर हो हल्ला कर रहे कांग्रेसी नेताओं के हाथ से झूठ की बुनियाद पर टिका मुद्दा खिसक चुका है। अब बोलने के लिए कांग्रेस के पास कुछ नहीं है तथा चौकीदार चोर है आदि फब्तियां कस कर अपने आप को राजनीति के अखाड़े में जिंदा रखने का प्रयास कर रहे हैं।