फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   झंडूता में पेयजल के लिए खर्च होंगे 42 करोड़ रुपये: महेंद्र सिंह

झंडूता में पेयजल के लिए खर्च होंगे 42 करोड़ रुपये: महेंद्र सिंह

Sun, 16 Dec 2018 10:56 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
झंडूता में पेयजल के लिए खर्च होंगे 42 करोड़ रुपये: महेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी घरों को 24 घंटे पानी देने की योजना तैयार कर रही है जिसके चलते आने वाले समय में पेयजल संकट से प्रदेशवासियों को निजात मिलेगी। प्रथम चरण में 42 करोड़ रुपये मात्र
झंडूता में खर्च किए जाएंगे।
ठाकुर ने ग्राम पंचायत सुन्हाणी के बरड़ में उठाऊ पेयजल योजना बरड़-मन्नण संवर्धन योजना का उद्घाटन करने के पश्चात जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है। इसके तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 60 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर चुके हैं।
विज्ञापन

चुनावों के दौरान किए गए वायदों को मात्र एक वर्ष में ही 80 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है और कार्य चल रहा है। जो योजनाएं 2000 से पहले की बनी हुई हैं उनकी पाइपें गल चुकी हैं जिनका संवर्धन किया जा रहा है। 165 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई योजना के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, बिजली, पानी व शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए अनदेखी बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश को देश के नक्शेे पर आदर्श प्रदेश बनाया जाएगा। क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए 47.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मात्र एक वर्ष में सरकार की नीतियों से लाभान्वित हुए लोगों को धर्मशाला में 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू करवाया जाएगा जिसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

इस दौरान स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा। इसके तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गौतम, मंडलाध्यक्ष सुभाष मिन्हास, एसडीएम झंडूता विकास शर्मा, ऊषा ठाकुर, वीना चंदेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed