फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शराब माफिया पर शिकंजा कसने का इनाम केलांग तबादला

शराब माफिया पर शिकंजा कसने का इनाम केलांग तबादला

Thu, 12 Oct 2017 07:06 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
शराब माफिया पर शिकंजा कसने का इनाम केलांग तबादला
dsp - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
श्री नयना देवी के दबंग और युवा डीएसपी को शराब माफिया पर शिकंजा कसना भारी पड़ गया। शराब और माइनिंग माफिया पर कार्रवाई के चलते उन्हें सरकार ने इनाम स्वरूप केलांग तबादला कर दिया है। डीएसपी के तबादले के आदेश बुधवार देर शाम को बिलासपुर एसपी को पहुंचे हैं। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है। वहीं श्री नयना देवी के लोगों ने डीएसपी के तबादले को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि डीएसपी के तबादले को रद्द किया जाए।
अभी डेढ़ महीने पहले ही अनिल शर्मा ने बतौर डीएसपी श्री नयना देवी में पदभार संभाला था। अनिल शर्मा श्री नयना देवी में ज्वाइनिंग तुरंत बाद से एक्शन में रहे। जहां लोगों को कानून का पाठ पढ़ाया, वहीं शराब और माइनिंग माफिया पर शिकंजा सका। डीएसपी की सख्ती यहां रसूखदारों को रास नहीं आई और रातों रात उनके तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अनिल शर्मा ने जहां शराब की भट्ठयिां नष्ट की, वहीं सैकड़ों लीटर शराब को मौके पर नष्ट किया। अवैध खनन के दर्जन भर मामलों में डेढ़ महीने में कार्रवाई कर डाली जिससे श्री नयना देवी क्षेत्र में माफिया में हड़कंप मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने मात्र डेढ़ महीने के कार्यकाल में 4 लाख 47 हजार 600 का राजस्व और 1206 चालान ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, माइनिंग एक्ट के 11 चालान 60 हजार 200 जुर्माना वसूला था। चंगर क्षेत्र के डोला गांव से लापता 2 नाबालिग लड़कियों एवं 1 लड़के को बरामद करने में सफलता हासिल की। क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी को 48 घंटों के भीतर सुलझाया। टायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। इसके अलावा स्कूलों में बच्चों को कानून का पाठ पढ़ाने के लिए भी अभियान चलाया था।


क्यों हुआ तबादला
विधानसभा चुनाव में रसूखदारों का अहम रोल रहता है। उक्त लोग जहां चुनाव में फंड का प्रबंध करते हैं, वहीं अन्य आयोजनों को सफल करवाने में भी अपनी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर कोई पुलिस अधिकारी उनके गैर कानूनी कार्य पर शिकंजा सकता है तो उसका रातों रात तबादला करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed