{"_id":"5ad61f2a4f1c1b65098b4f02","slug":"111523982122-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा कारोबारियों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा रहेगी नजर:भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा कारोबारियों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा रहेगी नजर:भाटिया
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा कारोबारियों पर सीसीटीवी रखेगा नजर : डीसी
कहा-दवाइयों की दुकानों का निरीक्षण करें अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन और अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए सामूहिक प्रयास होने अत्यंत आवश्यक हैं। वह बिलासपुर में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नशे की ज्वलंत समस्या और इस सामाजिक बुराई से बच्चों के अभिभावकों में भय और असुरक्षा का माहौल है। नशा कारोबारियों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का दायित्व बनता है कि नशे में लिप्त युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए अपनी सार्थक भूमिकाओं का निर्वहन करें। जिले में कुछ स्थलों पर नशे के रूप में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री के संबंध में सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिन पर पुलिस विभाग कड़ी नजर रखे हुए है। उपायुक्त ने बताया कि नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। ड्रोन कैमरे के माध्यम से नशेड़ियों के अड्डों की पहचान की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे दवाइयों की दुकानों का निरीक्षण करना भी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रेरकों, सेमिनारों, पोस्टरों तथा लघु फिल्मों, नुक्कड़ नाटकों, सफलता की कहानियों, जागरूकता शिविरों और मैराथन के माध्यम से लोगों को नशे से शरीर, परिवार, समाज और देश पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर आईपीएस वत्सला गुप्ता, जिला दंडाधिकारी विनय कुमार, उपमंडलाधिकारी सदर प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त कविता ठाकुर, डीएसपी सदर संजय शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीके चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।