{"_id":"5ad38f034f1c1b81028b4b75","slug":"111523814147-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में धूमधाम से मनाया हिमाचल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में धूमधाम से मनाया हिमाचल दिवस
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में हिमाचल दिवस हर्षोल्लास ने मनाया गया। शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर नमन किया।
मुख्य अतिथि ने जिला वासियों को हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप और गुड़िया हेल्पलाइन नंबर 1515 शुरू किया है। प्रदेश में वन माफिया, खनन माफिया और ड्रग माफिया के विरुद्ध निपटने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन नंबर 1090 आरंभ किया है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का गठन किया जा रहा है। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता विधायक जेआर कटवाल, घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग, पूर्व मंत्री रिखीराम कौंडल, प्रदेश पार्टी प्रवक्ता रणधीर शर्मा, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार, उपमंडलाधिकारी सदर प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त कविता ठाकुर उपस्थित रहे।