{"_id":"5aad4ef64f1c1bb9758b5d89","slug":"111521307382-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेले से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेले से बनाई दूरी
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। लोक संस्कृति को संजोए नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर राजनीति पूरी तरह से हावी रही। पिछले साल भाजपा केे लोग नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर गायब थे। वहीं इस बार कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मेले के शुभारंभ पर नहीं पहुंचे। इससे प्रतीत होता है कि लोक संस्कृति को संजोए रखने के लिए आयोजित होने वाले मेले पूरी तरह से राजनीति का अखाड़े बन गए हैं। नलवाड़ी मेले में भी भाजपा व कांग्रेस के बीच दूरियां देखने को मिलीं। शोभा यात्रा में भाजपा नेता व कार्यकर्ता पगड़ी पहने हुए नजर आए। जिला प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारी मेले में पहुंचे। स्थानीय प्रशासन नेे कांग्रेस के सभी नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजे थे, लेकिन कोई भी कांग्रेसी नेता शोभायात्रा में शामिल होने नहीं पहुंचा। हालांकि पूर्व में पक्ष व विपक्ष के नेता मिलजुलकर मेले का भव्य आगाज करते थे।
प्रशासनिक अधिकारियों की पत्नियों ने मेले की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा सदर विधायक सुभाष ठाकुर की पत्नी, अधिकारियों में डीसी, एसडीएम, एसपी, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों की धर्मपत्नियां भी मेले में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों की पत्नियों ने मेले की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा सदर विधायक सुभाष ठाकुर की पत्नी, अधिकारियों में डीसी, एसडीएम, एसपी, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों की धर्मपत्नियां भी मेले में मौजूद रहीं।
विज्ञापन