फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10th exam result, Himachal Pradesh Education Board, Ghumarwin, Bilaspur

Bilaspur News: दसवीं में टॉप करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

Wed, 08 May 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
10th exam result, Himachal Pradesh Education Board, Ghumarwin, Bilaspur
दसवीं में टॉप करने वाले बच्चों को किया सम्मानित, स्कूलों में अध्यापकों ने खिलाई मिठाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/बरठीं(बिलासपुर)। जिलेभर के विभिन्न स्कूलों में दसवीं के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बरठीं स्कूल के तीन बच्चों को टॉप टेन में जगह बनाने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बरठीं शाखा ने सम्मानित किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बरठीं शाखा के शाखा प्रबंधक विपन कुमार ने स्कूल में जाकर मेधावी छात्रों और उनके माता-पिता को सम्मानित किया। बरठीं स्कूल के शिवम शर्मा पुत्र नरेंद्र कुमार ने 700 में से 697 अंक, आदिती शर्मा पुत्री अनमोल शर्मा ने 694 अंक और रिज्वल संख्यान पुत्र सुभाष चंद 691 अंक प्राप्त कर पाठशाला का नाम रोशन किया है। विपन ठाकुर ने बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला घुमारवीं का परीक्षा परिणाम 92 फीसदी रहा। इसमें वंशिका ने 678 अंक लेकर पहला, गौरी ने 677 अंक लेकर दूसरा, नंदिनी ने 674 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा कनिका ने 669, स्नेहा शर्मा ने 658, पीयूष ने 646 और कृतिका ने 640 प्राप्त किए। प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने इस सफलता पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। परमजीत शर्मा ने कहा कि यह छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अध्यापकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के आशीर्वाद को दिया है। राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति शत-प्रतिशत रहा। छात्र कृष ने 700 में से 666 अंक लेकर पहला, जीनत खान ने 632 अंक लेकर दूसरा और रेखा कुमारी ने 624 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। रेखा कुमारी ने हिंदी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। मुख्याध्यापिका भावना ने सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलेहली जिला बिलासपुर में दसवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 23 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हूुए। अंशुल कुमार ने 682 अंक प्राप्त कर पहला पीयूष ने 606 अंक लेकर दूसरा और अनीता ने 605 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। 19 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सुनीता देवी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने पर बधाई दी है। प्रधानाचार्य अरुण गौतम ने बताया कि इस सफलता के पीछे अध्यापकों और विद्यार्थियों की मेहनत का विशेष योगदान है। राजकीय उच्च पाठशाला टकरेड़ा का परीक्षा परिणाम 93.75 प्रतिशत रहा। महक ने 650 अंक लेकर पहला, यासमीन ने 646 लेकर दूसरा और सानिया ने 638 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्याध्यापिका मीना ठाकुर ने सभी बच्चों को बधाई दी। सरस्वती विद्या मंदिर औहर में का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें प्रांशिका ने 674 अंक लेकर पहला, अभय संख्यान ने 658 अंक लेकर दूसरा और साहिल ने 654 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राजकीय उच्च पाठशाला भटेड़ का परिणाम परीक्षा बेहतर रहा। कुल 15 बच्चों में से 14 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें शुभम शर्मा ने 658 अंक लेकर पहला और दिव्या शर्मा ने 649 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्याध्यापक रणवीर सिंह चौहान ने बच्चों को बधाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed