फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   104 candidates arrived on the second day of PG counseling at Ghumarvi College

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में पीजी की काउंसलिंग के दूसरे दिन पहुंचे 104 अभ्यर्थी

Sat, 26 Jul 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
104 candidates arrived on the second day of PG counseling at Ghumarvi College
चयनित अभ्यर्थी 29 से 30 जुलाई तक कराएंगे फीस जमा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों की सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया के दूसरे दिन 104 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

इसमें एमए अंग्रेजी में शून्य, राजनीतिक शास्त्र में सात, एमकॉम में तीन, एमएससी भौतिक विज्ञान में 11, रासायनिक विज्ञान में 30, गणित में 15, जीव विज्ञान में 24 और वनस्पति विज्ञान में 14 अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चली। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के दस्तावेज मूल्यांकन का कार्य किया गया। पहली सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया में 393 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों की पहली मेरिट सूची कॉलेज की वेबसाइट पर 28 जुलाई को शाम 5 बजे जारी होगी। चयनित अभ्यर्थी 29 जुलाई से 30 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कराएंगे। दूसरी मेरिट सूची 31 जुलाई को शाम 5 बजे जारी होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 1 अगस्त से 2 अगस्त तक फीस जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed