फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News 10th class student committed suicide in Kothipura Navodaya School

Bilaspur News: कोठीपुरा नवोदय स्कूल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Dec 2024 12:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Dec 2024 12:11 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा की एक 10वीं की छात्रा ने बाथरूम में फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन
Bilaspur News 10th class student committed suicide in Kothipura Navodaya School
विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में 10वीं की छात्रा ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा ने चुनरी का फंदा बनाया और बाथरूम में वेंटिलेटर के साथ लटक गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में साथ रहने वाली छात्राओं से पता चला है कि वह पढ़ाई के कारण तनाव में थी। छात्रा भोरंज ( हमीरपुर) की रहने वाली थी। घटना रविवार सुबह की है। सुबह 6:30 बजे एक अन्य लड़की बाथरूम गई तो उसने छात्रा को फंदे से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना अध्यापकों को दी। छात्रा को तुरंत एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी सहित पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा। एम्स बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शिव चौधरी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed