फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur: 'Chitta' accused escapes by jumping from the first floor of the court; caught after an hour and a ha

बिलासपुर: कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगाकर भागा चिट्टा आरोपी, डेढ़ घंटे बाद पकड़ा, देखें वीडियो

Tue, 22 Sep 2026 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 06:03 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के पुलिस थाना स्वारघाट के तहत चिट्टा के आरोप गिरफ्तार आरोपी न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को करीब डेढ़ घंटे बाद बस अड्डा के समीप पकड़ लिया।

विज्ञापन
Bilaspur: 'Chitta' accused escapes by jumping from the first floor of the court; caught after an hour and a ha
बस अड्डा के समीप न्यायालय से भागे आरोपी को पकड़ ले जाती पुलिस व मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पुलिस थाना स्वारघाट के तहत चिट्टा के आरोप गिरफ्तार आरोपी न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को करीब डेढ़ घंटे बाद बस अड्डा के समीप पकड़ लिया। मामले से संबंधित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार एसडीटी बिलासपुर ने फोरलेन पर गरा के पास नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस की जांच की थी। इस दौरान बस में सवार कुल्लू निवासी 32 वर्षीय चंद्रवीर के कब्जे से 12.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुई थी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह पुलिस आरोपी को बिलासपुर न्यायालय में पेश करने स्वारघाट ले लेकर पहुंची। दोपहर के समय न्यायालय परिसर में जब आरोपी को अंदर बुलाया गया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि उसे उल्टी आ रही है और वह मुंह में हाथ डाल रहा था। इस पर पुलिसकर्मी उसे वॉशरूम की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने न्यायालय परिसर की पहली मंजिल से छलांग लगाई और मौके से भाग निकला। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वहां से निकल गया।
विज्ञापन



आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे शहर में सर्च अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से तलाश शुरू की और संभावित रास्तों और ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपी बस अड्डा के समीप एक शौचालय के पास छुपा हुआ मिला। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। मामले में हुई लापरवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल रिपोर्ट मांगी, जिसके बाद मामले से संबंधित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि न्यायालय परिसर से भागे आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले में संबंधित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed