{"_id":"67836ca1b7bebde87508604c","slug":"banks-will-remain-closed-on-24-and-25-february-in-himachal-pradesh-strike-notice-issued-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank workers strike: हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bank workers strike: हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल का नोटिस
Sun, 12 Jan 2025 12:48 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:48 PM IST
सार
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने एक बयान में कहा कि कार्यकारी समिति ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है, जो संभवतः 24-25 फरवरी, 2025 के लिए निर्धारित है। वहीं, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (आईबॉक) ने इस संबंध में हिमाचल सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
देशभर में 24 और 25 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (आईबॉक) ने इस संबंध में हिमाचल सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया है। परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव रूपम राय ने कहा कि कार्यकारी समिति ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है, जो 24 और 25 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह हड़ताल 5 दिवसीय कार्य सप्ताह और सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर होगी। इसके अलावा यूनियन ने प्रदर्शन समीक्षा और पीएलआई पर वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के हाल के निर्देशों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारी, अधिकारी तथा निदेशकों के पदों को भरने और आईबीए के साथ लंबित शेष मुद्दों के समाधान की मांगें शामिल हैं। कनफेडरेशन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा और राज्य महा सचिव ईश्वर सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा हड़ताल का जो आह्वान किया है उसका प्रदेश में पूरा पालन किया जाएगा और प्रदेश के सभी बैंक दो दिन बंद रहेंगे।
विज्ञापन