फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Singh Thakur said Modi government is with Himachal in the hour of disaster

Anurag Singh Thakur: 'आपदा की घड़ी में मोदी सरकार हिमाचल के साथ, पुनर्वास के लिए उठाए जा रहे हर जरूरी कदम'

Sun, 13 Jul 2025 05:14 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 05:14 PM IST
सार

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि  पहले भी बीते वर्षों में जब आपदा आई तब भी केंद्र सरकार ने मदद की है। केंद्र की तरफ से कोई कमी कभी नहीं रही और ना ही आगे रहेगी। 

विज्ञापन
Anurag Singh Thakur said Modi government is with Himachal in the hour of disaster
आपदाग्रस्त परिवारों से मिले सांसग अनुराग सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेड, भदराना, तनहेड़, धर्मपुर बाजार, वनाल, स्याठी व पाड़छु पुल में आपदाग्रस्त परिवारों को मिलकर ढांढस बंधाया व समस्याओं की त्वरित सुनवाई की। अनुराग सिंह ठाकुर ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर राहत व पुनर्वास कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन




अनुराग सिंह ठाकुर जे कहा कि हिमाचल में आई इस प्राकृतिक आपदा ने हमें गहरे जख्म दिए हैं। घर होते हुए बेघर हो जाना किसी के लिए भी बहुत दर्दनाक है और आपदा के समय अपनों से बिछड़ जाना दर्दनाक है। इस दुख की घड़ी में भाजपा ने लगातार प्रयास किए हैं कि लोगों की मदद के लिए जमीन पर सक्रिय रहें। राहत सामग्री के रूप में राशन, बर्तन, दवाइयां हों, लोगों का उपचार हो इसमें मदद की है और आगे भी करेंगे। व्यक्तिगत तौर पर भी हम सबने जो चुनें हुए प्रतिनिधि हैं, अपने प्रयास किए हैं और आगे भी करेंगे, जहां तक केंद्र से मदद की बात है तो पहले भी सेना, एनडीआरएफ की मदद मिली है, केंद्र ने मदद किया है। पहले भी बीते वर्षों में जब आपदा आई तब भी केंद्र की मोदी सरकार ने मदद की है। केंद्र की तरफ से कोई कमी कभी नहीं रही और ना ही आगे रहेगी। जहां तक बात मदद की है हमने मदद की है, लेकिन अगर बात पुनर्वास की है तो उसके लिए जो भी कदम उठाने होंगे, जो भी सहयोग चाहिए होगा, हरसंभव मदद की जाएगी। हिमाचल के हितों की रक्षा करनी चाहिए और वहां पर जो कर्मचारी हैं उनको कोई नुकसान नहीं होना चाहिए, इसका ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने लगातार कई दिनों से सिराज विधानसभा, जिला मंडी में अपनी सेवाएं धर्मपुर से लेकर बाकी क्षेत्रों में दी है। प्रतिदिन लगभग साढ़े तीन सौ चार सौ तक ओपीडी होती हैं, ब्रांडेड दवाइयां दी जाती हैं, मुफ्त में उपचार किया जाता है, पूरे के पूरे पत्ते दिए जाते है, यहां तक कि महिलाओं को सेनेटरी पैड भी मुहैया कराए गए हैं और लगभग दो सौ गद्दे दिए गए, राशन किट अलग से दिए गए, परिवारों को बर्तन जिसमें प्रेशर कूकर देने का काम किया गया। यहां तक कि एक हजार स्कूल बैग हम बनाकर दे रहे हैं, जिसका वितरण हम कल करेंगे। जिसमें पांच हजार से ज्यादा बिस्किट पैकेट होंगे, दो हजार से ज्यादा पेंसिल, शार्पनर, इरेजर जैसे सामान होंगे। प्रोटीन किट के साथ ही बच्चों के लिए अलग से किट तैयार की गई है। इसके अलावा 500-600 तिरपाल हैं वो भी उपलब्ध करवाया जा रहे हैं, जिसका कल वितरण करेंगे। जब राशन, दवाओं या जो भी जरूरतें थी हमने उपलब्ध कराने का काम किया। जहां तक हिमाचल के हक और यहां के लोगों की बात है उनके हितों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे, जहां भी जाना हो वहां जाने में न संकोच है और न ही करना चाहिए।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए अपनी सांसद निधि से मैंने कुछ पैसे दे रहा हूं और कुछ पैसे मनरेगा से  लगवाकर, एसडीएम और तहसीलदार से बात हुई, इसका काम स्थानीय पंचायतों के प्रधान करवायेंगे ताकि घरों को क्षति ना हो और पानी डायवर्ट किया जा सके। आगे भी जहां क्रेटवाल लग सकती है उसका सर्वे करने के बाद सरकार के सामने मांग उठाएंगे और तीसरा भविष्य में जहां से पानी आता है अगर उसे डायवर्ट कर दिया जिससे घरों की तरफ पानी ना आकर नालों में जाए, उस दिशा में जो भी कदम उठाए जा सकते हैं उसपर चर्चा की जा रही है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व में आपदा के समय केंद्र सरकार ने पहले भी लगभग 1300 करोड़ रुपए दिए थे। पिछली आपदा के समय 12 हजार से अधिक मकान दिए, 93 हजार नए मकान मोदी सरकार ने दिए, जोकि आजतक कभी इतने मकान नहीं मिले। इसके अलावा 2006 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए मंजूर कर दिया है, उसकी फॉर्मेलिटी राज्य सरकार को पूरी करनी है, पहले का भी पैसा राज्य सरकार खर्च नहीं कर पाई लेकिन आज ये समय राजनीति करने का नहीं है, आज समय है लोगों को सुविधाएं देने का। मेरा प्रयास ये है, भाजपा का प्रयास ये है कि लोगों को बेसिक सुविधाएं मिलें। लोगों को राशन, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अब उनको बर्तन से लेकर खाना बनाने तक का सारा इंतजाम भाजपा ने किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed