फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   air india airline in himachal

हिमाचल: ढाई माह बंद रहेंगी एयर इंडिया की उड़ानें

Fri, 28 Jun 2013 07:55 PM IST
कुल्लू/ब्यूरो
कुल्लू/ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
air india airline in himachal

हिमाचल प्रदेश के भुंतर में करीब एक माह तक हवाई सेवाएं देने के बाद एयर इंडिया ने अब बरसात को देखते हुए ढाई माह तक उड़ानें बंद रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एक जुलाई से 15 सितंबर पर कंपनी भुंतर के लिए अपनी सेवाएं नहीं देगी। 15 मई को लंबे अंतराल के बाद भुंतर और गगल में हवाई सेवाएं शुरू हुई थीं। बीच में खराब मौसम के चलते कई बार एयर इंडिया का विमान भुंतर में लैंडिंग नहीं कर पाया।
विज्ञापन


एक जुलाई से बाहर से आने वाले सैलानियों और यहां के पर्यटन कारोबारियों को इससे तगड़ा झटका लगेगा। हालांकि, गगल में हवाई सेवाएं नियमित रहेंगी। जबकि जुब्बड़हट्टी में अभी तक हवाई सेवाएं शुरू ही नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों पर मौसम भारी पड़ने लगा है। खराब मौसम के चलते जून माह में केवल आधा महीना ही भुंतर एयरपोर्ट पर उड़ानें हो सकी।

कई बार एयर इंडिया का विमान आधे रास्ते से ही वापस दिल्ली लौट गया। इसी कारण मौसम को देखते हुए एयर इंडिया ने 1 जुलाई से 15 सितंबर तक भुंतर एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है।

इससे मनाली के पर्यटन व्यवसाय को झटका लग सकता है। वैसे भी किन्नौर और उत्तराखंड त्रासदी के बाद कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार 60 फीसदी से भी ज्यादा कम हो गया था।


एयरपोर्ट अथारिटी भुंतर के निदेशक वाईके शर्मा ने माना कि उन्हें एयर इंडिया की ओर से 1 जुलाई से 15 सितंबर तक हवाई सेवाएं बंद रखने के बारे में पत्र मिला है।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हवाई सेवाएं बंद नहीं की जानी चाहिए, बल्कि इसका समय बदल दिया जाना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश सरकार, उड्डयन विभाग और केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट पर पहली उड़ान सुबह 7.00 बजे के बजाय 9.00 बजे के बाद होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed