फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After the cruise Shikara will land in Gobind Sagar Lake on Friday know the price of the ticket

Gobind Sagar Lake Bilaspur: क्रूज के बाद शुक्रवार को गोबिंद सागर झील में उतरेगा शिकारा, जानें टिकट का दाम

Mon, 30 Sep 2024 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 08:17 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में शुक्रवार को शिकारा भी गोबिंद सागर झील में उतारा जाएगा। जिला प्रशासन ने जिस कंपनी को टेंडर जारी किया है, वह स्टीमर, जेटी, क्रूज और शिकारे झील में उतारेगी। कितने की रहेगी टिकट जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
After the cruise Shikara will land in Gobind Sagar Lake on Friday know the price of the ticket
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिलासपुर में 60 सीटर क्रूज के बाद अब शुक्रवार को शिकारा भी गोबिंद सागर झील में उतारा जाएगा। छह सीटर शिकारे में प्रति व्यक्ति 200 रुपये और क्रूज की टिकट 900 रुपये में मिलेगी। वहीं बिलासपुर आने वाले पर्यटक श्रीनगर की डल झील की तर्ज पर गोबिंद सागर झील में शिकारे का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने जिस कंपनी को टेंडर जारी किया है, वह स्टीमर, जेटी, क्रूज और शिकारे झील में उतारेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अक्तूबर के तीसरे सप्ताह वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। क्रूज, जेटी पहले ही बिलासपुर पहुंच चुके हैं। वहीं क्रूज को लेकर कुछ तैयारियां जो बाकी हैं, उसको पूरा किया जा रहा है। इसी संबंध में बीते शनिवार को पर्यटक विभाग की तकनीक टीम ने मंडी भराड़ी में इन उपकरणों का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन


वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को संचालित करने वाली गंधर्वी कंपनी के संचालक अजय हांडा ने बताया कि शुक्रवार को झील में शिकारा उतारा जाएगा। इस शिकारे की लागत करीब चार लाख है। यह छह सीटर होगा। कंपनी की कोशिश है कि प्रदेश में आने वाला पर्यटक बिलासपुर रुके, यहां के युवाओं को रोजगार मिले। बताया कि शिकारा का शुरुआती टिकट 200, क्रूज का शुरुआती टिकट 900 रहेगा। इसके बाद सुविधाओं के आधार पर टिकट के दाम में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि सीएम की ओर से उद्घाटन के बाद झील में सभी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed