{"_id":"66eeca4a98d676aa1200ec32","slug":"aadhar-card-controversy-himachal-all-75-migrants-aadhar-cards-found-correct-in-investigation-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aadhar Card Controversy Himachal: जन्मतिथि 1 जनवरी विवाद, जांच में सही मिले सभी 75 प्रवासियों के आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aadhar Card Controversy Himachal: जन्मतिथि 1 जनवरी विवाद, जांच में सही मिले सभी 75 प्रवासियों के आधार कार्ड
Sat, 21 Sep 2024 07:02 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:02 PM IST
सार
व्यापार मंडल गुम्मा की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी कि क्षेत्र में रह रहे कुछ प्रवासी लोगों के आधार कार्ड सही नहीं हैं। ये लोग फर्जी आधार कार्ड बनाकर रह रहे हैं। अब शिकायत के बाद जब पुलिस ने लोकमित्र केंद्रों में जाकर जांच की तो सभी आधार सही पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटखाई क्षेत्र में मिले प्रवासियों के एक ही जन्मतिथि वाले आधार कार्ड जांच में सही पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार सभी 75 प्रवासियों के आधार कार्ड जांच में सही मिले हैं। मामले को लेकर व्यापार मंडल गुम्मा की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। आरोप था कि क्षेत्र में रह रहे कुछ प्रवासी लोगों के आधार कार्ड सही नहीं हैं। ये लोग फर्जी आधार कार्ड बनाकर रह रहे हैं। सभी के आधार कार्ड में जन्मतिथि एक जैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद जब पुलिस ने लोकमित्र केंद्रों में जाकर जांच की तो सभी आधार सही पाए गए। पुलिस के अनुसार आधार कार्ड में अंकित एक ही दिन की तिथि यूआईडीएआई की तकनीकी खराबी के कारण दर्ज हुई है। मामले में यूआईडीएआई से भी बात की गई है। अथॉरिटी ने स्पष्ट किया कि साल 2010 में जब आधार कार्ड बनाना शुरू किया गया था तब जन्म प्रमाण पत्र को लेकर परेशानी रही थी। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने कहा कि मामले की जांच की गई है। सभी के आधार कार्ड सही पाए गए हैं।
विज्ञापन