फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   a person was burnt alive when a fire started in his bed from a heater in mandi himachal

Himachal: हीटर से बिस्तर में लगी आग, व्यक्ति की जलकर मौत, पत्नी बच्चे के साथ गई थी मायके; पीछे हो गई अनहोनी

Tue, 07 Jan 2025 09:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बैहना (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बैहना (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 07 Jan 2025 09:45 PM IST
सार

हीटर से बिस्तर में सुलगी आग से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की है। घटना के वक्त व्यक्ति घर में अकेला ही था। उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके गई थी।

विज्ञापन
a person was burnt alive when a fire started in his bed from a heater in mandi himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नगर निगम के वार्ड 15 दौहंदी के चक्कर कस्बे में सोमवार रात हीटर से बिस्तर में सुलगी आग से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना का पता मंगलवार सुबह पता चला। व्यक्ति बिस्तर में जली हुई अवस्था में मिला। घटना के वक्त व्यक्ति घर में अकेला ही था। उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके गई थी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार (46) पुत्र स्व. हरिया राम सोमवार रात को ठंड से बचने के लिए कमरे में बिस्तर के साथ हीटर लगाकर सोया हुआ था। रात को हीटर की तपिश से बिस्तर में आग लग गई और उसकी जलकर मौत हो गई। पूर्व प्रधान चलाह पंचायत महंत भारद्वाज ने बताया कि घटना का पता मंगलवार सुबह लगा, जब मृतक की भाभी उसे खाना देने के लिए उसके घर पहुंची। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वह बिस्तर पर जली हुई अवस्था में पड़ा था। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


बल्ह पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, तहसीलदार बल्ह विपिन शर्मा ने बताया कि परिजनों को 25 हजार रुपये की राहत राशि जारी कर दी गई है। वहीं, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक परिजनों ने किसी भी तरह का शक जाहिर नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed