फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rahul gandhi in himachal

धर्मशाला में राहुल की रैली आज, सुरक्षा कड़ी

Thu, 20 Mar 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Mar 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi in himachal

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी वीरवार को धर्मशाला में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वह एक ही दिन धर्मशाला और टांडा में तीन कार्यक्रम करेंगे। उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी धर्मशाला पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


अब देखना यह है कि राहुल गांधी धर्मशाला में भी नरेंद्र मोदी पर हमला करते हैं या अपनी यूपीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हैं। हालांकि, चुनावों का ऐलान होने के बाद राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से सीधे टक्कर लेने की रणनीति पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन


वह एक एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कह चुके हैं कि मोदी को 2002 के दंगों के केस में क्लीन चिट देना जल्दबाजी था। अब देखना यह है कि हिमाचल में अपनी चुनावी सभा में वह क्या रुख अपनाते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद हिमाचल में वीरवार को राहुल गांधी की रैली से स्टार वार शुरू हो जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी वीरवार सुबह सवा दस बजे दिल्ली से धर्मशाला के लिए उड़ान भरेंगे। वह करीब 11.00 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पहले टांडा जाएंगे और फिर धर्मशाला आएंगे।

धर्मशाला में रैली, प्रयास भवन और टांडा में पूर्व सैनिकों के साथ लगने वाली चौपाल को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां पूरी कर ली हैं। राहुल की सुरक्षा में 1300 जवान, छह एसपी और एएसपी और डीएसपी लगाए गए हैं।

इसके अलावा एसपीजी के जवान और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां राहुल के दौरे पर सुरक्षा के मद्देनजर पैनी नजर रखे हुए हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी भी रैली की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है। राहुल गांधी का मंच पूरी तरह सजा दिया गया है।


बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित मंत्रियों जीएस बाली, सुधीर शर्मा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने रैली स्थल, प्रयास भवन और टांडा मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं जांचीं। मुख्यमंत्री पूरा दिन रैली के निरीक्षण में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed