फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   60 years above will not become district president and above 45 years will not become Mandal president in bjp

BJP News: भारतीय जनता पार्टी में 60 साल के जिला अध्यक्ष और 45 के ऊपर के मंडल अध्यक्ष नहीं बनेंगे, जानें वजह

Wed, 04 Dec 2024 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Dec 2024 07:12 PM IST
सार

युवा नेतृत्व आगे लाने की दिशा में भाजपा हाईकमान ने निर्णय लिया है कि अब 60 साल से ऊपर के जिला अध्यक्ष और 45 साल से ऊपर के मंडल अध्यक्ष नहीं बनेंगे।
 

विज्ञापन
60 years above will not become district president and above 45 years will not become Mandal president in bjp
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी में अब 60 साल से ऊपर के जिला अध्यक्ष और 45 साल से ऊपर के मंडल अध्यक्ष नहीं बनेंगे। पार्टी हाईकमान ने यह निर्णय लिया है और इस संदर्भ में पत्र जारी किया गया है। युवा नेतृत्व आगे लाने की दिशा में भाजपा हाईकमान ने यह पहल की है। जिसमें यह बात स्पष्ट की है कि पार्टी हाई कमान के निर्देशों के तहत अब भाजपा में जनाधार वाले और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाएगा। साथ में पार्टी में 50 सदस्य जोड़ने वालों को भी इसमें तरजीह दी जा सकती है।

विज्ञापन


पार्टी हाईकमान का मानना है कि युवाओं को पार्टी के शीर्ष पद प्रदान करने से युवा शक्ति की सहभागिता बढ़ेगी। साथ ही और संगठित व मजबूत होगी। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों की ताजपोशी हो जाएगी। जबकि भाजपा के जिला अध्यक्ष भी 30 दिसंबर तक नियुक्त कर दिए जाएंगे। नए साल पहली जनवरी 2025 से भाजपा संगठनात्मक दृष्टि से मंडल और जिला स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति करके संगठन में नए रक्त का संचार करेंगी। अगर बात ऊना जिला की करें तो यहां पर सक्रिय सदस्यता अभियान में गगरेट पहले, कुटलैहड़ दूसरे और सदर ऊना तीसरे नंबर पर आंका गया है, जबकि चिंतपूर्णी चौथे और हरोली पांचवें स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी का कहना है कि इस बार मंडल अध्यक्ष 45 वर्ष और जिला अध्यक्ष 60 वर्ष की आयु वर्ग तक के ही बनाए जाएंगे। पार्टी हाई कमान से इस संदर्भ में पत्र प्राप्त हुआ है। युवा वर्ग को आगे लाने की दिशा में पार्टी ने यह पहल की है। जिसके आगामी भविष्य में सार्थक परिणाम संगठनात्मक चुनावों के बाद देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए चेहरों को अवसर देना चाहिए : सत्ती
भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर विस क्षेत्र से विधायक सतपाल सत्ती का कहना है कि भाजपा में आईटी सेल, सोशल मीडिया सेल समेत अन्य विंग बनाए गए हैं। यंग यूथ लीडरशिप को आगे लाने की दिशा में पार्टी हाईकमान ने इस दिशा में यह पहल की है। जिसके लिए मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के लिए आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बारे में उन्होंने कहा कि वह इस पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। नए चेहरों को अवसर देना चाहिए। प्रदेश और भाजपा हाईकमान इस बारे में निर्णय लेती है, जोकि सर्वमान्य होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed