फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   54 police personnel transferred in Himachal 34 from reserve battalion 20 from other districts

Himachal: हिमाचल में 54 पुलिस कर्मचारियों के तबादले, रिजर्व बटालियन से 34, अन्य जिलों से 20 को किया इधर-उधर

Thu, 06 Feb 2025 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न रिजर्व बटालियन से 34 कर्मचारियों की पुलिस जिला बद्दी के लिए तबादले किए गए। वहीं, पुलिस मुख्यालय ने कुल 54 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
54 police personnel transferred in Himachal 34 from reserve battalion 20 from other districts
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस मुख्यालय ने 54 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें विभिन्न रिजर्व बटालियन से 34 कर्मचारियों की पुलिस जिला बद्दी के लिए तबादले किए गए। अन्य 20 कर्मचारियों को अन्य जिलों और बटालियनों में भेजा गया है। एनजीओ ग्रेड -।। कर्मचारियों के ये तबादला आदेश विभागीय स्थापना समिति की सिफारिश पर किए गए हैं।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल बृज मोहन को बद्दी, हेड कांस्टेबल कृष्ण सिंह, मनोज कुमार, जतिंद्र कुमार, गणेश राज, सुरेश कुमार, सतेंद्र सिंह, रवि कुमार, रविंद्र कुमार, कुलविंदर सिंह, अजय कुमार, विजय कुमार, सतीश सिंह व अनीता कुमारी को फिफ्थ आईआरबी से पुलिस जिला बद्दी भेजा गया है। वहीं कांस्टेबल सुखविंद्र कौर को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी, गुरुबचन, राजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह व राजेश कुमार को फर्स्ट आईआरबी से बद्दी तबादला किया है। कांस्टेबल सुखविंद्र, धर्मेंद्र, महेंद्र सिंह और विक्की सिंह को सिक्स्थ आईआरबी से बद्दी, कांस्टेबल हर्ष वर्धन, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह, जलज भारद्वाज, अमित भारद्वाज, रोहन कुमार व अमरीक सिंह को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी भेजा गया है।
विज्ञापन


कांस्टेबल अश्वनी व निक्की को लाहौल-स्पीति, विवेक को सैकेंड आईआरबी, चंपा देवी ऊना, भरत भूषण चंबा और अंकुश पटियाल को पुलिस जिला देहरा तथा श्वेता को राज्य विजिलेंस भेजा गया है। हेड कांस्टेबल संजीव कुमार पीटीसी डरोह व सुनील कुमार को फोर्थ आईआरबी तबादला किया है। एचएचसी हुकुम सिंह थर्ड आईआरबी एचएएसआई इंद्र प्रकाश को चंबा और एचएचसी जी सिंह को फिफ्थ आईआरबी तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं, पुलिस विभाग ने 4 कांस्टेबलों की एसडीआरएफ में तबादला किया है। इनमें नवीन कुमार, शुभम, अमन ठाकुर व कुलदीप सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed