फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Muslim Date Of Birth Controversy After Masjid Mosque Shimla Guma

Aadhaar Card Controversy HP: गुम्मा में 46 मुस्लिम कारोबारियों के एक ही जन्मतिथि के आधार कार्ड, जांच की मांग

Thu, 19 Sep 2024 11:23 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 11:23 AM IST
सार

गुम्मा व्यापार मंडल ने बाहरी राज्यों से आए मुस्लिम समुदाय के कारोबारियों के आधार कार्ड चेक करने और जांच की मांग की है। गुम्मा व्यापार मंडल का कहना है कि 46 मुस्लिम कारोबारी ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड पर जन्मतिथि एक ही है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन
Himachal Muslim Date Of Birth Controversy After Masjid Mosque Shimla Guma
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के गुम्मा बाजार में बाहरी राज्यों से आए मुस्लिम समुदाय के 86 लोग व्यापार कर रहे हैं। इनमें 46 मुस्लिम कारोबारी ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड पर जन्मतिथि एक ही है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ऐसे में गुम्मा व्यापार मंडल ने जांच की मांग करते हुए कोटखाई पुलिस थाने में मामले की शिकायत दी है। साथ ही कोटखाई व्यापार मंडल ने भी पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर बाहरी राज्यों से आए लोगों के दस्तावेजों के निरीक्षण की मांग उठाई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


'पुलिस थाने में शिकायत'
व्यापार मंडल गुम्मा के प्रधान देविंद्र सिंह ने बताया कि गुम्मा में बाहरी राज्यों से विशेष समुदाय के 86 व्यापारी हैं, जिनके व्यापार मंडल ने आधार कार्ड एकत्रित किए हैं। इनमें से 46 व्यापारी ऐसे हैं, जिनकी जन्मतिथि आधार कार्ड पर एक जनवरी है। इस संदर्भ में पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। व्यापार मंडल ने मांग उठाई है कि आधार कार्डों की सच्चाई क्या है, इसकी जांच की जाए। बाहरी राज्यों से आए व्यापारी अपनी दुकान चलाने से पहले बोनाफाइड सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र व्यापार मंडल और पुलिस थाने में जमा करवाएं। जब तक सभी दस्तावेज सत्यापित नहीं होते, तब तक बाहरी राज्यों के व्यापारियों को दुकानें चलाने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा
कोटखाई व्यापार मंडल के प्रधान मदन गांगटा, उपप्रधान प्रदीप घाल्टा और सचिव ज्ञान चंद ने बताया कि बाहरी राज्यों से आए लोग जो क्षेत्र में दुकानें चलाने और फेरी का कार्य करते हैं, उनके दस्तावेजों का निरीक्षण अनिवार्य है। इस संदर्भ में व्यापार मंडल कोटखाई ने पुलिस को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। इस संदर्भ में कोटखाई पुलिस थाना के प्रभारी अंकुश ठाकुर ने बताया कि व्यापार मंडलों की ओर से शिकायत पत्र पुलिस को मिले हैं। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed