{"_id":"66fd785a3a5cc62b5e049fe1","slug":"1968-iaf-plane-crash-remains-of-4-soldiers-sent-home-in-a-helicopter-from-losar-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"1968 IAF Plane Crash: लोसर से हेलिकॉप्टर में घर भेजे गए 4 जवानों के अवशेष, नेम प्लेट और बैज से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1968 IAF Plane Crash: लोसर से हेलिकॉप्टर में घर भेजे गए 4 जवानों के अवशेष, नेम प्लेट और बैज से हुई पहचान
Wed, 02 Oct 2024 10:14 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/ रोहतांग।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/ रोहतांग।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:14 PM IST
सार
1968 में रोहतांग दर्रे के पास हुए एक विमान हादसे के 56 साल बाद ढाका ग्लेशियर में दो दिन पहले सर्च अभियान में मिले लापता चारों जवानों के अवशेष बुधवार सुबह लोसर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद हेलिकॉप्टर से घर भेज दिए गए।
विज्ञापन
56 साल बाद मिले सेना के चार जवानों के शव को लेने पहुंचे हेलिकॉप्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल स्पीति जिले के ढाका ग्लेशियर में दो दिन पहले सर्च अभियान में मिले लापता चारों जवानों के अवशेष बुधवार सुबह लोसर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद हेलिकॉप्टर से घर भेज दिए गए। ये अवशेष यूपी के सहारनपुर निवासी मलखान सिंह, पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के सिपाही नारायण सिंह, रेवाड़ी हरियाणा के सिपाही मुंशी राम और केरल के काेल्लम निवासी थॉमस चेरियन के थे। नेम प्लेट और बैज से इनकी पहचान हुई थी।
विज्ञापन
ढाका ग्लेशियर में लापता जवानों की तलाश में डोगरा स्काउट्स समदो के 16 जवान और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू की तीन कर्मी शामिल रहे। अभियान के लिए सेना ने लाहौल-स्पीति पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी मदद मांगी है। स्थानीय स्तर पर अगर पुलिस की मदद चाहिए तो इसके लिए डोगरा स्काउट्स के मेजर समन्वय वर्मा समन्वय बनाए हुए हैं। डीएसपी केलांग राजकुमार ने बताया कि चारों जवानों के अवशेष ताबूत में हेलिकॉप्टर से घर भेजे गए हैं। बता दें कि ढाका ग्लेशियर में अभी भी 93 यात्रियों की तलाश जारी है। इनकी तलाश में डोगरा स्काउट्स के जवान जुटे हुए हैं।
विज्ञापन