फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Directorate of Higher Education directions to employees Vidhan Sabha Winter Session commencing

शीत सत्र : शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

Fri, 19 Nov 2021 08:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Nov 2021 08:46 PM IST
सार

रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी कर्मचारियों को बुलाया जा सकता है। विभाग ने विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित लगे सभी प्रश्नों के जवाब जल्द देने को भी कहा है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Directorate of Higher Education directions to employees Vidhan Sabha Winter Session commencing

विस्तार

तेरहवीं विधानसभा के शीत सत्र के चलते शिक्षा विभाग में एक से 15 दिसंबर तक कर्मचारियों और अफसरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 10 से 15 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होने वाले शीत सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी कर्मचारियों को बुलाया जा सकता है। विभाग ने विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित लगे सभी प्रश्नों के जवाब जल्द देने को भी कहा है। कहा गया है कि विभाग की हर शाखा में कम से कम एक अधिकारी इस दौरान रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे ऑफिस में होना चाहिए। रात को आठ बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहना होगा। 
विज्ञापन


शीत सत्र के दौरान अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कॉलेज, स्कूल उच्च शिक्षा, संयुक्त निदेशक कॉलेज, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सह निदेशक, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रिंसिपल डाइट और इन अधिकारियों के तहत काम करने वाले स्टाफ को छुट्टियां नहीं मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सवालों के तैयार करने हैं जवाब
शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के कितने पद सृजित हैं, कितने पद रिक्त हैं। कितने पद भरे गए हैं। निदेशालय के अधिकारियों ने कितने स्कूलों, कॉलेजों का निरीक्षण किया। कितने नए स्कूल, कॉलेज खोले गए। सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्या स्टेटस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed