फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   youth died, parents says, murdered

युवक की मौत, परिजनों ने कहा हत्या

Thu, 07 Nov 2013 08:38 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
youth died, parents says, murdered
गांव रामपुरा के पास बुधवार रात को बाइक सवार एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत गांव के ही कुछ लोगों ने युवक की हत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस मामले को सड़क हादसा मान रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और बिसरे को जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन



गांव रामपुरा निवासी रवि बुधवार को गाड़ी में पराली लेने गांव मुआना गया था। गाड़ी का डीजल खत्म होने पर वह बाइक लेकर डीजल लेने सफीदों की तरफ चला गया। बुधवार देर रात रवि का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। उसके सिर में गहरी चोट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को घटना का उस समय पता चला जब देर रात तक रवि घर वापस नहीं लौटा। घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।



मृतक के भाई विक्रम ने आरोप लगाया कि गांव के ही गुलाब सिंह, रामफल, कर्मबीर, धर्मबीर के साथ रवि का लेन देन था। रवि जब डीजल लेने सफीदों की तरफ जा रहा था तो रास्ते में चारों व्यक्ति बैठे शराब पी रहे थे। उसी दौरान चारों लोगों ने रवि पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed