{"_id":"0bec56d77cbbe8f08b684abebcbcccc8","slug":"young-man-shot-himself-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवक ने खुद को गोली मारी
जींद/ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला जींद के गांव जामनी सुसराल में पत्नी को लेने आए भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी मंजीत ने संदिग्ध हालत मेंखुद को गोली मार ली।
गोली खोपड़ी में जा धंसी। गंभीर हालत में युवक को सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रोहतक रेफर कर दिया।
मंजीत का विवाह जिले के गांव जामनी में हुआ है। वीरवार शाम को वह अपनी पत्नी पूनम को लेने के लिए सुसराल गांव जामनी आया हुआ था।
इस दौरान सुसरालीजनों के साथ कहासुनी हो गई। इससे तैश में आए मंजीत ने सिर में गोली दाग ली।
घरेलू कलह के चलते मंजीत अपनी पत्नी को दस दिन पहले उसके मायके गांव जामनी छोड़कर गया था।
वीरवार को वह अपनी पत्नी को लेने के लिए पहुंचा था। सुसरालीजनों ने मंजीत के साथ उसकी पत्नी को नहीं भेजा।
मंजीत के पास असलाह कहां से आया, यह भी रहस्य बना हुआ है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी है।