{"_id":"5f834d198ebc3eefbc77e945","slug":"z-yamuna-nagar-news-knl47218491","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शाकुंभरी ज्वेलर्स के संचालक की गला दबाकर हत्या कर 15 लाख के गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शाकुंभरी ज्वेलर्स के संचालक की गला दबाकर हत्या कर 15 लाख के गहने लूटे
विज्ञापन
तीर्थ नगर स्थित मां शाकुंभरी ज्वेलर्स के संचालक प्रवीण वर्मा की गला दबाकर हत्या कर बदमाश अलमारी से करीब 15 लाख के आभूषण लूटकर फरार हो गए। ज्वेलर्स प्रवीण का शव उसकी दुकान में बैंच पर पड़ा मिला। उसके गले पर निशान थे। शनिवार आधी रात जब पड़ोसी ने दुकान का पिछला शटर आधा खुला व लाइट जली देखी तो वारदात को पता चला। इसकी सूचना उसने परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी जगाधरी सुधीर तनेजा, सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद व स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट इंचार्ज राकेश मटोरिया टीम सहित पहुंचे और मौका मुआयना कर मामले की जांच की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मां शाकुंभरी ज्वेलर्स के संचालक सहारनपुर (यूपी) गांव घसौती निवासी प्रवीण वर्मा शहर की विजय कॉलोनी में अपनी ससुराल में रहते थे। करीब दो माह पहले उन्होंने तीर्थनगर में अपनी बुआ के लड़के सहारनपुर के नुकुड़ निवासी गौरव वर्मा से किराए पर दुकान लेकर अपना काम शुरू किया था। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गौरव वर्मा ने बताया कि उसकी एक दुकान गौरव ज्वैलर्स के नाम से नुकुड में है और दूसरी दुकान तीर्थ नगर में है। तीर्थ नगर वाली दुकान उसने अपने मामा के लड़के प्रवीण उर्फ मोहन को दी थी। वह उसे हर माह नौकरी देता था। उसने प्रवीण को दुकान में रखने के लिए 15 किलो चांदी व सौ ग्राम सोना दिया था। शनिवार रात 10 बजकर 58 मिनट पर दुकान के ऊपर किराये पर रहने वाले दड़वा निवासी अशोक का फोन आया कि प्रवीण की बाइक दुकान के पीछे खड़ी है और पिछला शटर आधा खुला है, लाइट जली हुई है। अगला शटर बंद है। यह सूचना मिलते ही वह, प्रवीण की सास संतोष व अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। जब वे अंदर गए तो लाइट जली हुई थी। टीवी चल रहा था। दुकान के काउंटर के पश्चिमी साइड पर बैंच पर प्रवीण का शव पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन पर रगड़ के निशान थे। दुकान की अलमारी (सेफ) खुली पड़ी थी। जिसके अंदर से सोने व चांदी के गहने गायब थे। आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने प्रवीण की गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद अलमारी में रखे लाखों रुपये के गहने लूट लिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
गहने तैयार करने की बात कहकर लेट आने को कह रहा था प्रवीण
मृतक प्रवीण की सास संतोष देवी ने बताया कि प्रवीण रोज नौ बजे के आसपास घर आ जाता था। शनिवार शाम को प्रवीण का फोन आया था कि वह देरी से आएगा। उसने किसी के गहने तैयार करने हैं। जब वह साढ़े नौ बजे तक नहीं आया, तो उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की। वह बंद आया। देर रात उन्हें पता लगा कि उसकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद यहां पर पहुंचे। गौरव वर्मा ने बताया कि प्रवीण की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद उसके पास एक बच्चा है। उसने बताया कि लॉकडाउन में उसका काम ठप्प हो गया था। जिस वजह से वह परेशान था।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी को मिले सरकारी आवास, दिया जाए मुआवजा
वारदात के बाद सहारनपुर से गौरव वर्मा के साथ राष्ट्रीय स्वर्णकार महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सचिन वर्मा सहारनपुर यहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई कर हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मांग की कि मृतक की पत्नी को सरकारी आवास दिया जाए और उसे उचित मुआवजा दिया जाए। इस पर एसडीएम जगाधरी दर्शन बिश्नोई ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसपी ने बताया कि मामले में लूट व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के गले पर निशान मिले हैं। दुकान से गहने गायब हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।