फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youths who molested girl students sent to jail

Yamuna Nagar News: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवकों को भेजा जेल

Thu, 26 Sep 2024 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Youths who molested girl students sent to jail
प्रतापनगर। छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रतापनगर थानाक्षेत्र में स्कूली छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़ की गई थी। दो युवकों को लोगों ने मौके से ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। वहीं कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर दोनों भाइयों तारीफ व कामिल निवासी नागल पत्ती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


उधर, परिजनों ने थाने पर पहुंचकर आरोपियों पर घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरेाप लगाए हैं। बुधवार को पाल समाज के सैकड़ो लोगों ने थाना प्रताप नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। एसएचओ प्रताप नगर तरसेम ने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने की शिकायत मिल गई है कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed