फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youths were made to take an oath to stay away from drugs

Yamuna Nagar News: युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Wed, 19 Jun 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Youths were made to take an oath to stay away from drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।
टीम ने वाल्मीकि बस्ती नजदीक चिट्टा मंदिर रोड, शहीद भगत सिंह चौक, आईटीआई, वर्कशॉप रोड व विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों तथा युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज जसविंद्र सिंह ने उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने ड्रग्स, नशीली दवाई, शराब इत्यादि जैसी नशीली चीजों के दुष्परिणामों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से सिर्फ पीड़ित व्यक्ति ही नहीं बल्कि उसका परिवार का भविष्य भी अंधकार की ओर जाता है। इसके अलावा उन्होंने अभिभावकों के लिए संदेश दिया कि प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य बनता है कि वे अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें क्योंकि कई बार बच्चों को समय न देने के कारण वे कुसंगत में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed