फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youths showed their skills in Gatka during Nagar Kirtan

Yamuna Nagar News: नगर कीर्तन में युवाओं ने दिखाए गतका के जौहर

Mon, 18 Nov 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Youths showed their skills in Gatka during Nagar Kirtan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। गुरुद्वारा सिंह सभा रादौर की ओर से गुरु पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की पंज प्यारों ने अगुवाई की। इस दौरान युवाओं ने भी गतका के जौहर दिखाए।
नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सतनाम सिंह ने किया। नगर कीर्तन टेलीफोन एक्सचेंज रोड से शुरू होकर बुबका चौक, एसके रोड, नगर पालिका रोड, मेन बाजार, गीता बाजार, गुरु नानकपुरा, कॉलेज रोड, अनाज मंडी रोड होकर वापस टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन के दौरान सिंह सभा की ओर से दीवान सजाया गया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का स्वागत बैंड बाजों से किया गया। जगह-जगह नगर कीर्तन का लोगों ने स्वागत किया और संगत में चाय पकौड़े, खीर, दूध व प्रसाद वितरित किए गए। इस मौके पर मेजर सिंह औजला, सतनाम सिंह जब्बल, रविंदर सिंह, बलदेव सिंह, मास्टर अर्जुन सिंह, बलविंदर सिंह फौजी, रणजीत सिंह, तरनजीत सिंह, साहिब सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed