फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youths raped two teenage girls in the hotel

Yamuna Nagar News: दो किशोरियों से होटल में युवकों ने किया दुष्कर्म

Wed, 22 May 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Youths raped two teenage girls in the hotel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों को दो युवक बहलाकर एक होटल में ले गए। वहां आरोपियों ने उनसे दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उन्हें गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। एक किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी एक राजकीय स्कूल में पढ़ती हैं। बीते शनिवार को वह अपनी 15 वर्षीय सहेली के साथ स्कूल में गई थी। रोजाना दो बजे तक वह लौट आती थी, लेकिन वह दो बजे तक नहीं लौटी। जिस पर उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान बेटी थाना छप्पर के पास मिली।
विज्ञापन

जब उनसे बात की तो बेटी ने बताया कि कैंप निवासी दीपक व हाफिजपुर निवासी साहिल उसे व उसकी सहेली को बहलाकर अपने साथ बाइकों पर एक होटल में लेकर गए। जहां आरोपी दीपक ने उसके व साहिल ने उसकी सहेली के साथ गलत काम किया। बाद में आरोपी उन्हें थाना छप्पर के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों किशोरियों के बयान लिए। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर दोनों आरोपी युवकों पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed