फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth will show their talent in body building championship

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में युवा देंगे अपनी प्रतिभा का परिचय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth will show their talent in body building championship
यमुनानगर। जिला यमुनानगर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की बैठक हैप्पी हेल्थ क्लब में हुई। इस दौरान संस्था के चेयरमैन सरदार बलबीर सिंह पहुंचे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 29वीं जिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 19 मार्च को शिवम पैलेस वर्कशाप में करवाई जाएगी। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर एसपी कमलदीप गोयल पहुंचेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन जमुना ऑटो कंपनी द्वारा करवाया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव हरबंस मुसाफिर ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी, ट्रैक सूट, टी शर्ट, सप्लीमेंट दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में मिस्टर यमुनानगर को 5100 रुपए व रनरअप को 3100 रुपए व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव ने बताया कि यह 29वीं प्रतियोगिता सभी खिलाड़ियों के सहयोग से करवाई जा रही है। इससे खिलाड़ियों का हौसला बना रहता है। बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस समय इंटरनेश्नल प्रतियोगिताओं में भी मेडल जीत चुके हैं। साथ ही बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जो सरकारी नौकरी में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर गगन, संजीव कुमार, तरुण शर्मा, त्रलोचन सिंह, हरजीत सिंह, मनीष, लव शर्मा, अनिल व राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed