{"_id":"6a46ae4052741c604c06ab73","slug":"youth-to-run-10-km-for-a-drug-free-life-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158844-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशा मुक्ति के लिए दस किमी दौड़ेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशा मुक्ति के लिए दस किमी दौड़ेंगे युवा
Fri, 03 Jul 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। नशा मुक्ति हरियाणा अभियान के तहत दस किलोमीटर दौड़ करवाई जाएगी। दौड़ 26 जुलाई को होगी, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता और मुख्यमंत्री ओएसडी पंकज नैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
दौड़ का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों और फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है। सरकार नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। डीसी प्रीति ने निर्देश दिए कि प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल और वेबसाइट जल्द तैयार की जाए, ताकि जिले और प्रदेश के अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।
उन्होंने कहा कि जिला यमुना नदी के किनारे स्थित है और इस कार्यक्रम से पूरे प्रदेश में नशामुक्त जीवन का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षा, पुलिस और अन्य विभागों अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान एसपी कमलदीप गोयल, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, एडीसी नवीन आहूजा, नगराधीश पीयूष गुप्ता, सीएमओ डॉ. दिव्या मंगला, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी सुमन भाटिया सहित अन्य उपस्थित रहे।