फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth should cooperate in the progress of the state: Dayal

प्रदेश की तरक्की में सहयोग करें युवा : दयाल

Thu, 02 Nov 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Youth should cooperate in the progress of the state: Dayal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। वेलफेयर एसोसिएशन की बुधवार को हरियाणा दिवस पर बैठक हुई। इसमें प्रधान भगवत दयाल कटारिया ने प्रदेश की तरक्की में युवाओं से सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि हरियाणा एक नवंबर 1966 को पंजाब से अलग राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया। हरियाणा देश का 17वां राज्य बना। हरियाणा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। जीएसटी संग्रहण में पूरे देश में हरियाणा दूसरे स्थान पर है। देश का हर दसवां सैनिक हरियाणा प्रदेश से है, वहीं हरियाणा औद्योगिक हब के रूप में विकसित हुआ। यहां सड़कों का जाल बिछा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, बहादुरगढ़, अंबाला, करनाल, यमुनानगर अपने उत्पादों को लेकर विश्व मानचित्र पर हैं।
विज्ञापन

हरियाणा का रहन-सहन, खान-पान व बोली इसे सभी राज्यों से अलग बनाती है। देसां में देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा, यहां की प्रचलित कहावत है। हालांकि, दूध-दही व अन्य सेहतमंद खानपान के बावजूद कुछ समय से नशाखोरी कलंकित कर रही है। पंजाब से लगते जिलों में नशे का प्रकोप ज्यादा है। युवाओं से आह्वान है कि नशे से दूर रहकर प्रदेश व देश की तरक्की में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed