फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth raped minor girl

सिरसा के युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
youth raped minor girl
सिरसा जिले की फ्रेडस कॉलोनी निवासी एक युवक ने जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर कई दिनों तक संबंध बनाए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जगाधरी की कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी जिला सिरसा की फ्रेडस कॉलोनी निवासी अमित कुमार के साथ जान पहचान हो गई थी। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बात करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता ने बताया कि 25 मार्च को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी अमित कुमार उनके घर आ गया। उसे घर पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने 30 मई तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसके मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अमित कुमार के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट व 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed