फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth made aware against drugs, Yamunanagar

युवाओं ने नशे के खिलाफ किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth made aware against drugs, Yamunanagar
साइकिल मैराथन रैली में भाग लेते शहर के युवा - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में जिला पुलिस ने बुधवार सुबह 6 बजे एंटी करप्शन फाउंडेशन के साथ मिलकर साइकिल मैराथन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने हरी झंडी देकर साइकिल मैराथन को रवाना किया। इस दौरान युवाओें ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
साइकिल मैराथन पुलिस अधीक्षक आवास से शुरू होकर मेला सिंह चौक, प्यारा चौक, फव्वारा चौक, महाराणा प्रताप पार्क, आईटीआई, फर्कपुर चुंगी से होते हुए वापस पुलिस अधीक्षक आवास पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान युवाओं ने साइकिल रैली के माध्यम से शहरवासियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। रैली की अध्यक्षता डीएसपी बिलासपुर आशीष चौधरी ने की। विशेष तौर पर उनके साथ एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर महाबीर सिंह टीम सहित मौजूद रहे। फाउंडेशन की ओर से अमन नंदा, गौरव भंडारी, अमित, दीपक सैनी व सुरजीत सिंह ने एसपी, डीएसपी व एएनसी इंचार्ज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि युवा वर्ग में तेजी से बढ़ती नशाखोरी चिंता का विषय है। युवाओं पर नशे का खुमार हावी हो रहा है। ऐसे में एक शिक्षक, अभिभावक या बतौर नागरिक हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि युवाओं को इस बुराई के खिलाफ जागरूक करें। युवा भी इस बुराई से दूर रहें और करियर बनाने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पढ़ने-खेलने की उम्र में स्कूल और कालेज के बच्चे युवा वर्ग मादक पदार्थों के शिकंजे में जकड़ता जा रहा है। युवाओं को भी विचार करना होगा कि आपके लिए आपका परिवार, कैरियर कितनी अहमियत रखते हैं। नशे से इन चीजों पर कितना असर हो रहा है। इसलिए खुद को खेल, किताबें पढ़ना आदि गतिविधियों में व्यस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed