{"_id":"69a20213821c20f85a04d53c","slug":"youth-killed-in-road-accident-in-canada-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152101-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा में सड़क हादसे में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा में सड़क हादसे में युवक की गई जान
Sat, 28 Feb 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के 24 वर्षीय युवक की वीरवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान उधम प्रीत सिंह (24) पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी छोटा मॉडल टाउन, यमुनानगर के रूप में हुई है। उधम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह वर्ष 2021 में वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और इस समय ब्रंपटन में रहकर पढ़ाई के साथ काम भी कर रहा था। परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार से उधम का शव भारत लाने की व्यवस्था की मांग की है।
परिजनों के मुताबिक उधम प्रीत सिंह दो दिन की छुट्टी मिलने पर उधम अपने एक दोस्त के साथ कार से टोरंटो घूमने जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे टोरंटो के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उधम प्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधम के पिता गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी सिंह कलर लैब के नाम से फोटोग्राफी की दुकान हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में अपनी जमीन बेचकर बेटे को विदेश भेजा था।
जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था। वह इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था। हादसे से एक दिन पहले बुधवार रात उसकी पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी। वह बेहद खुश था और दोस्त के साथ टोरंटो जाने की योजना के बारे में बता रहा था। संवाद