फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth killed in broad daylight: Women told police, wear bangles, give us a gun

दिनदहाड़े युवक की हत्या : महिलाएं पुलिस से बोलीं, पहन लो चूडि़यां हमें दे दो बंदूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in broad daylight: Women told police, wear bangles, give us a gun
Youth killed in broad daylight: Women told police, wear bangles, give us a gun - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। पुलिस चेक पोस्ट से महज 150 मीटर की दूरी पर हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे गए। चेक पोस्ट पर पुलिस और बैंक में गनमैन होते हुए भी जिस तरह से बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यही कारण है कि वारदात से नाराज मृतक के परिजनों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा दिखा। मृतक के परिवार की महिलाओं ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को न सिर्फ खरी खोटी सुनाई, बल्कि यहां तक कहा कि चूड़ियां पहन लो और बंदूक हमें दे दो। मृतक चालक की पत्नी ने भी एक पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर गम और गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

हत्या और लूट की वारदात महाराणा प्रताप चौक के समीप हुई, जहां से पुलिस चेकपोस्ट चंद कदमों की दूरी पर बताया जा रहा है। वारदात से पहले घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक सवार बदमाशों ने इत्मीनान से रेकी कर घटना को अंजाम दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर सरेआम फरार हो गए, लेकिन पुलिस हाथ मलती रह गई। यही कारण है कि जब डीएसपी कंवलजीत और आशीष चौधरी वहां पहुंचे तो महिलाएं पुलिस को कोसती नजर आईं। उनका कहना था कि शहर में एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान मृतक चालक की पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही थी।
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे एसपी कमलदीप गोयल और मेयर मदन चौहान को भी लोगों ने घेर लिया और जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सवाल उठाए। इस बीच मेयर से लोगों की बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी पर भी फूटा परिजनों का गुस्सा, बीपी बढ़ते ही करना पड़ा अस्पताल में भर्ती
श्रवण उर्फ राजू चौरसिया इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बंसल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अजय बंसल के पास 18 साल से चालक के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा उनके अन्य छोटे-मोटे काम भी निपटाते थे। श्रवण की गोली मारकर हत्या और लूट की सूचना पर श्रवण के परिजनों के अलावा प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अजय बंसल भी वहां पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने कारोबारी अजय बंसल पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि 50.09 लाख रुपये की रकम जमा कराने के लिए श्रवण को बिना सिक्योरिटी के क्यों भेजा गया। परिजनों की मानें तो पहले भी श्रवण ही अजय बंसल की रकम जमा कराने बैंक जाता था पर उसके साथ कोई न कोई व्यक्ति होता था, लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं हुआ। इतनी बड़ी रकम गंवाने और चालक के परिजनों की नाराजगी से कारोबारी अजय बंसल का बीपी काफी बढ़ गया, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

श्रवण का बेटा करता है दुबई में जॉब, बेटी पंचकूला में स्टडी
मृतक चालक के छोटे भाई हीरालाल ने बताया कि श्रवण का बड़ा बेटा राहुल (23) दुबई में जॉब करता है और बेटी शालू (20) उर्फ तन्नू पंचकूला में स्टडी करती है। श्रवण पुराना हमीदा में पत्नी आशा के साथ रहता था। रोज की तरह मंगलवार की सुबह श्रवण काम पर गया था। तभी परिजनों को करीब दस बजे उसकी हत्या कर लूट की खबर मिली।

Youth killed in broad daylight: Women told police, wear bangles, give us a gun

Youth killed in broad daylight: Women told police, wear bangles, give us a gun- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed