फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth is the backbone of society, they build the future: Sachdeva

युवा समाज की रीढ़, करते भविष्य का निर्माण : सचदेवा

Tue, 14 Jan 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth is the backbone of society, they build the future: Sachdeva
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एफपीएआई की जिला शाखा की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में किया गया। शाखा की चेयरपर्सन रमन सचदेवा ने बताया कि युवा समाज की रीढ़ होते हैं। वे न केवल देश के भविष्य का निर्माण करते हैं बल्कि वर्तमान में भी समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। युवा जनसंख्या विश्व में एक बड़ा हिस्सा हैं।
शाखा प्रबंधक डाॅ. अंजना तलूजा ने काॅलेज प्रबंधक कमेटी के सहयोग से युवाओं को राष्ट्रीय विकास, युवा सशक्तिकरण, यौन एवं प्रजनन, स्वास्थ्य अधिकार, युवा विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सोशल मीडिया के लाभ व हानियों पर युवाओं ने वार्तालाप किया। डाॅ. आरती नैन ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

शिविर में खून की जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में चाहत प्रथम, पूजा द्वितीय व श्वेता तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को इनर व्हील क्लब जगाधरी नार्थ की तरफ से पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर इनर व्हील क्लब की प्रधान सुमन वर्मा, डाॅ. कुमार गौरव प्रिंसीपल, डाॅ. अंजली, डाॅ. भावना, डाॅ. गीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed