{"_id":"69b8591c5c6bec06b60792de","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-two-days-later-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152914-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की दो दिन बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की दो दिन बाद मौत
Tue, 17 Mar 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
बलजीत सिंह। फाइल फोटो
यमुनानगर। व्यासपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए युवक बलजीत सिंह की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। ललहाड़ी कलां निवासी युवक को पहले स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे कई अस्पतालों में रेफर किया जाता रहा।
आखिरकार पंजाब के डेराबस्सी स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम को सोम नदी पुल के पास हुआ था। ललहाड़ी कलां में सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान करने वाल नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी दीपक के साथ व्यासपुर से मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
उनके आगे उनका भतीजा बलजीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। शाम करीब सात बजे जब वे सोम नदी के पुल के पास गांव मलिकपुर बांगर के नजदीक सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने बलजीत सिंह की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
नरेंद्र के मुताबिक हादसे में बलजीत सिंह के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान उन्होंने आरोपी बाइक का नंबर नोट कर लिया। किसी ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। संवाद