फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth injured in bay assault dies in PGI

ढाबे पर हुई मारपीट में घायल युवक की पीजीआई में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in bay assault dies in PGI
छछरौली। ढाबे पर सामान लेने गए युवक के साथ हुई मारपीट के बाद घायल युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान हुई मौत हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरौली पुलिस को दी शिकायत में गुलाबगढ़ निवासी नसीम ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसके छोटे भाई लियाकत (40) के पास एक बेटा भी है। तीन नवंबर को उसका छोटा भाई लियाकत सामान लेने के लिए मलिकपुर खादर में इंतजार के ढाबे पर गया था। उसके भाई लियाकत ने इंतजार के पहले से पांच-छह हजार रुपये देने थे। इंतजार ने लियाकत से कहा कि वह पहले उसके पिछले पैसे दे, तभी उसे आगे सामान मिलेगा।
विज्ञापन

इस बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी में इंतजार ने अपने साथी आदिल, कादिल व अन्य तीन चार लड़कों के साथ मिलकर उसके भाई लियाकत के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके भाई को रस्सी से बांधकर डंडों से काफी पीटा। इतने में पीपली माजरा निवासी सुफियान वहां पर आ गया और उसने लियाकत को उनसे छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नसीम ने बताया कि जब उसकी मां आसीना को पता चला तो वह भी आ गई। उसकी मां लियाकत को लेकर अपने घर आ गई और जिसके बाद वह पांच दिन घर पर ही रहा। लियाकत की तबीयत ज्यादा खराब होने पर 10 नवंबर की शाम को वे उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उसकी हालत अधिक खराब होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसे 10 नवंबर की रात पीजीआई में दाखिल किया गया। वीरवार सुबह लगभग 5 बजे पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नसीम का आरोप है कि उसके भाई की मौत आरोपी इंतजार व उसके साथियों द्वारा की गई मारपीट के कारण हुई है। पुलिस ने इस शिकायत पर मामले में आरोपी इंतजार, आदिल, कादिल को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य लड़कों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed