फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth drowned in canal due to making video on Instagram

इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के चक्कर में नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in canal due to making video on Instagram
यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर पश्चिमी यमुना नहर में सोमवार दोपहर बाद एक युवक डूब गया। दोस्तों के अनुसार वह नहर में जाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के लिए मोबाइल से वीडियो बनवा रहा था। दोस्त इससे पहले की उसका वीडियो बनाते वह नहर में डूब गया। गोताखोरों ने देर शाम तक उसकी नहर में तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हमीदा चौकी पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चौकी में सूचना आई थी कि सहारनपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक युवक डूब गया है। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे। जहां पूछताछ करने पर पता चला कि बुड़िया निवासी 18 वर्षीय चेतन खजूरी रोड स्थित नमकीन की फैक्टरी में काम करता था। वह काम खत्म करने के बाद फैक्टरी में ही रहता था। सोमवार दोपहर बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ पुल के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर पर आया था। उसने दोस्तों से कहा कि वह नहर के अंदर जाएगा। वह उसका नहाते हुए वीडियो बनाए, जिसे वह इंस्टाग्राम पर अपलोड करेगा। दोस्त नहर के बाहर खड़े होकर उसका वीडियो बनाने की तैयारी करने लगे। जैसे ही चेतन नहर में उतरा तो वह डूबने लगा। कुछ देर बाद ही वह आंखों से ओझल हो गया। उसके दोस्तों ने उसे डूबते देेख शोर मचा दिया। मौके पर आसपास के लोग भी काफी संख्या में नहर पर पहुंच गए। इसकी सूचना डायल 112 को भी दी गई।
विज्ञापन

हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। कुछ ही देर में गोताखोर राजीव, इरफान व सोहेल मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक तीनों चेतन की नहर में तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। चेतन के परिवार में उसके माता-पिता, भाई व बहन हैं। सभी सूचना पाते ही नहर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने नहर में कूद दी जान
रादौर। कांजनू में सोमवार तड़के मानसिक रूप से परेशान 45 वर्षीय महिला ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई। महिला के नहर में छलांग लगाते देख लोग उसकी ओर दौड़े। लोगों ने पानी में महिला की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद गोताखोर अमर सिंह कांबोज व काला अलाहर को बुलाया गया। दोनों ने करीब चार घंटे महिला की तलाश की। जिसके बाद करीब सुबह नौ बजे महिला का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed