फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth dies during treatment doctor accused of negligence

Yamuna Nagar News: इलाज के दौरान युवक की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 04 Apr 2023 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Apr 2023 03:10 AM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि सुबह से रात तक कोई भी डॉक्टर उसके भाई को देखने के लिए नहीं आया। वार्ड में मौजूद नर्स से भी गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। इलाज न होने से उसकी हालत बिगड़ती चल गई और मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies during treatment doctor accused of negligence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रविवार रात इलाज के लिए आए एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की। बाद में उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया और सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव सिमरवाल निवासी 30 वर्षीय दिनेश को रविवार सुबह करीब 11 बजे पेशाब न आने के चलते भर्ती करवाया गया था। रात को उसे उल्टी और दस्त लगे थे। परिजनों का आरोप है कि सुबह से रात तक कोई भी डॉक्टर उसके भाई को देखने के लिए नहीं आया। वार्ड में मौजूद नर्स से भी गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। युवक के भाई न बताया कि जब वे उसे मेडिकल कॉलेज लाए थे तो उसे एक गोली और ग्लूकोज लगाकर चौथी मंजिल पर वार्ड में भेज दिया। इलाज न होने से उसकी हालत बिगड़ती चल गई और देर रात दिनेश की मौत हो गई। मृतक की बहन ने कहा कि दिनेश के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। डॉक्टरों की लापरवाही से इन बच्चों के सर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया। दिनेश ही घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
विज्ञापन


नर्स पर लगाया डॉक्टर को न बुलाने का आरोप
मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि जब दिनेश की हालत बिगड़ती जा रही थी तो उन्होंने नर्स से कहा कि उसे नली लगा दो, लेकिन उनकी किसी ने सुनाई नहीं की। बार बार नर्स यह बोलती रही कि डॉक्टर रात को 10 बजे आएगा, दो बजे आएगा। उसके बाद डॉक्टर ही उनका इलाज कर पाएंगे। बाद में नर्स ने कहा कि अगर यहां पर उसको इलाज नहीं मिल रहा तो आप किसी और अस्पताल में लेकर जाओ और वहां पर इलाज करवा लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -जगदीश चंद्र दुरेजा, निदेशक, केसीजीएमसी, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed