Hindi News
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Youth dies due to drowning while bathing in Somandi with friends, marriage was to be held next month
{"_id":"627187078dfd961ac46ef86f","slug":"youth-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-somandi-with-friends-marriage-was-to-be-held-next-month-yamuna-nagar-news-knl1069866194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ सोमनदी में नहाते हुए डूबने से युवक की मौत, अगले माह होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ सोमनदी में नहाते हुए डूबने से युवक की मौत, अगले माह होनी थी शादी
Youth dies due to drowning while bathing in Somandi with friends, marriage was to be held next month
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
यमुनानगर। बुड़िया क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ स्थित सोमनदी में दोस्तों के साथ नहाते समय एक युवक डूब गया। इसकी सूचना उसके दोस्तों ने पुलिस और गोताखोरों को दी। इसके बाद गोताखोर राजीव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद युवक को नदी से निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार अगले माह ही युवक की शादी होनी थी और घर में इसकी तैयारी चल रही थी, लेकिन खुशियों से पहले ही घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव मुसींबल निवासी राजेश (27) मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार को ईद और भगवान परशुराम जयंती की छुट्टी थी। ऐसे में राजेश अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए फतेहगढ़ स्थित सोमनदी के किनारे पहुंच गया। इसके बाद सभी दोस्त सोमनदी में नहाने लगे। इस दौरान राजेश अधिक गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। देखते ही देखते राजेश पानी में समा गया। युवक के पानी में डूबने पर उसके दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना परिजनों, पुलिस और गोताखोरों को दी गई। गोताखोर राजीव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डूबे युवक की तलाश शुरू की। इसी दौरान परिजन मौके पर पहुंच गए और नदी में राजेश की तलाश करने लगे। देर शाम युवक का शव कुछ ही दूरी पर पानी में मिल गया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। बुड़िया थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।