फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth dies due to drowning in Yamuna river , Yamunanagar

यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Yamuna river , Yamunanagar
रादौर। यमुना नदी में नहा रहा खजूरी निवासी 22 वर्षीय युवक शुक्रवार की दोपहर डूब गया। गोताखोरों ने युवक का शव निकाला। युवक की पहचान गांव खजूरी निवासी शुभम के रूप में हुई।
विज्ञापन

वह गांव ढिक्का के पास शुक्रवार दोपहर को दोस्तों के साथ ढिक्का के पास यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय शुभम गहरे कुंड में चला गया। शुभम को डूबता देख दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम उसका शव बरामद हुआ। शुभम शर्मा सेना में भर्ती होना चाहता था, जिसके लिए वह रोज तड़के तिगरी स्टेडियम में अभ्यास करता था।
विज्ञापन

परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। उधर श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के प्रदेशाध्यक्ष कपिल पंडित यमुनानगर, प्रदेश महासचिव अभिषेक शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पंडित, प्रदेश प्रवक्ता नीरज वशिष्ठ, प्रदेश सलाहकार तेजपाल शर्मा, जिला महासचिव भरत शर्मा, सह सलाहकार एनके शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन पंडित गुमथला ने शुभम शर्मा खजूरी के निधन पर ने शोक प्रकट किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed