फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth dies due to bike collision, happiness turns into mourning

ईद पर मिठाई लेकर लौट रहे युवक की बाइक की टक्कर लगने से मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to bike collision, happiness turns into mourning
यमुनानगर। ईद पर्व पर मिठाई लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की दूसरी बाइक के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में हुई युवक की मौत से परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी तकी मोहम्मद ने बताया कि उसका भतीजा साहिल खान (27) नाई का काम करता था। मंगलवार को ईद पर्व पर वह अपने भतीजे साहिल खान के साथ ईद के लिए मिठाई लेने के लिए साढौरा रोड स्थित दुकान पर गया था। दुकान से मिठाई लेकर देर शाम वे दोनों घर लौट रहे थे। गांव के नजदीक पेट्रोल पंप पर आकर उसे बाइक से उतारकर उसका भतीजा बाइक में पेट्रोल डलवाने चला गया। पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद जब उसका भतीजा बाइक पर सवार होकर साढौरा रोड पर पहुंचा तो उनके गांव की तरफ से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। आरोप है कि चालक ने बाइक लापरवाही से चलाते हुए सीधी टक्कर उसके भतीजे की बाइक में मार दी। टक्कर लगने से उसका भतीजा बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके भतीजे के सिर, टांग व शरीर पर अन्य जगह गंभीर चोटें लगी। बाइक सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। उसने तुरंत अपने भतीजे व दूसरी बाइक पर सवार युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके भतीजे साहिल को जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जगाधरी पहुंचने से पहले की उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, छछरौली के गांव बरौली माजरा के पास बुधवार को चली तेज हवाओं में बाइक सवार पर पेड़ गिर गया। हादसे में बाइक व उसपर रखा सामान पेड़ के नीचे दबने से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार युवक ने कूद कर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाइक को पेड़ के नीचे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बाइक के आगे कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर गिरा फोटोग्राफर, मौत
यमुनानगर।
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा चंदना में बाइक के आगे कुत्ता आने से फोटोग्राफर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। सड़क पर सिर लगने से फोटोग्राफर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। गांव झाड़ चंदना निवासी सुशील कुमार (48) की गांव रपौली में बालाजी के नाम से फोटोग्राफर की दुकान है। मंगलवार रात को उसके पास क्षेत्र में किसी की शादी की बुकिंग थी। शादी में फोटोग्राफी करने के बाद सुशील कुमार अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जब वह गांव ऊंचा चंदना में पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया। जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। सड़क पर सिर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
इनसेट
ट्रॉले की टक्कर से ऑटो सवार तीन सहेलियां व चालक घायल -
जगाधरी।
बिलासपुर रोड पर हरनौली के पास ट्रॉले की टक्कर से ऑटो सवार तीन वकील महिलाएं व चालक घायल हो गया। तीनों सहेलियां आदिबद्री स्थित धार्मिक स्थल पर पूजा कर घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जगाधरी के दर्शन नगर निवासी अंजू रानी ने बताया कि वह जगाधरी कोर्ट में वकील है। मंगलवार को वह अपनी साथी पुरानी अनाजमंडी निवासी सुची सिंगला व शिवपुरी निवासी एडवोकेट अनीता शर्मा के पूजा करने के लिए आदिबद्री ऑटो से गई थी। पूजा करने के बाद देर शाम वे तीनों उसी ऑटो से वापस घर लौट रही थी। चुन्ना भट्टी निवासी राम कुमार ऑटो चला रहा था। जगाधरी बिलासपुर रोड पर जब वे गांव हरनौली अड्डे के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रॉले ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वे तीनों सहेलियां व ऑटो चालक राम कुमार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed