{"_id":"60c7b1ec8ebc3e175424d265","slug":"youth-cought-with-16-dylisis-set-case-filed-yamuna-nagar-news-knl731788145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाबा अस्पताल से डायलिसिस के 16 सैट लेकर जा रहे युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाबा अस्पताल से डायलिसिस के 16 सैट लेकर जा रहे युवक को पकड़ा
विज्ञापन
गाबा अस्पताल के डायलिसिस विभाग से बिना बिल 16 सैट लेकर जा रहे युवक को स्टाफ ने गेट पर पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक शहर के दूसरे निजी अस्पताल में काम करता है। अस्पताल के डॉक्टर रिपूदमन ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अस्पताल के डायलिसिस विभाग के इंचार्ज को सेट देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी विभाग इंचार्ज समेत दो पर चोरी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाबा अस्पताल के सीईओ राहुल बेदी ने शहर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डॉक्टर रिपूदमन सिंह का फोन आया कि एक युवक बैग में कुछ सामान चोरी करके ले जा रहा था। इस लड़के को उन्होंने अस्पताल के गेट पर पकड़ कर उसकी तलाशी ली। इस परबैग से डायलिसिस के 16 सेट पाए गए। जब उस युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह कन्हैया चौक के निजी अस्पताल में काम करता है। वहां से उसे डायलिसिस इंचार्ज ने सामान लेने के लिए भेजा था। उसे यह सामान गाबा अस्पताल के डायलिसिस विभाग के इंचार्ज चन्द्रभान ने दिया।
बेदी ने बताया कि चंद्रभान अस्पताल में डायलिसिस विभाग के इंचार्ज चंद्रभान है। अस्पताल में यह डायलिसिस सेट चंद्रभान की देखरेख में रहते हैं। आरोप है कि यह सेट चंद्रभान व जस्सी ने गाबा अस्पताल से उठाकर आरोपी युवक को दिए हैं। आरोप है कि इन्होंने बिना परमिशन के अस्पताल के कर्मचारी होते हुए चोरी करके आरोपी युवक को अपने निजी हित के लिए दिए। जांच अधिकारी एसआई राजीव कुमार का कहना है कि अस्पताल के सीईओ राहुल बेदी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।