फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth body recovered from canal who have missing from three days

19 वर्षीय युवक निखिल का शव नहर से बरामद।

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
youth body recovered from canal  who have missing from three days
गांव अलाहर से तीन दिन पहले अचानक लापता हुए 19 वर्षीय निखिल का शव शनिवार की सुबह आवर्धन नहर में पालेवाला पुल के पास से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले किया।
विज्ञापन

अलाहर निवासी सुमेर चंद का बेटा निखिल 26 अगस्त की सुबह लगभग 5 बजे सैर करने के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन व ग्रामीण उसकी तलाश में लगे थे। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 6 बजे ग्रामीणों ने आवर्धन नहर में पालेवाला पुल के पास एक व्यक्ति के शव को देखा। इसकी सूचना गांव के सरपंच गोपाल कृष्ण को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। निखिल बीएससी अंतिम का छात्र था। पिचा सुमेर चंद मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता है। बेटे की मौत से सुमेर चंद पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed