फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested with banned drug

प्रतिबंधित दवा के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with banned drug
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 525 नशीली गोलियां मिली हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल के एसआई धर्म सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सिद्धांत नशीली दवाइयां बेचता है। वह आनंद पब्लिक स्कूल के पास से नशीली गोलियों के साथ जाएगा। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे और स्कूल के पास पीले रंग की टी-शर्ट व काले रंग का लोवर पहने युवक को पकड़ लिया। उन्होंने कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी को बतौर मजिस्ट्रेट मौके पर बुलाया। आरोपी के पास से बरामद पॉलीथिन की जांच की तो उसमें से 35 पत्ते गोलियां मार्का बीकॉलम 0.5 बरामद हुईं। प्रत्येक पत्ते में कुल 15 गोलियां थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed