फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested with 70 grams of smack, Yamunanagar

युवक 70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 70 grams of smack, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 70 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के शामली जिले के गांव लिलोन निवासी सूरज के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी शांति कॉलोनी में किराये पर रहता है। करीब तीन माह से वह नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। आरोपी सूरज आजाद नगर एरिया में मुख्य तस्कर के तौर पर सक्रिय था। इससे पहले उसके चचेरे भाई शैंकी को नवंबर में 50 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। वह भी आजाद नगर में मुख्य सप्लायर के तौर पर सक्रिय था। सेल इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आजाद नगर में एक युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई। जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज 10 वीं कक्ष तक पढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

वह दिल्ली मेट्रो की कैंटीन में कीपर का काम करता था। जब शुरुआती लॉकडाउन लगा तो उसकी नौकरी छूट गई। वह शामली यूपी अपने घर वापस आ गया। इसके बाद उसने वहीं लोहे की फैक्टरी में काम करना शुरू किया। करीब तीन माह पहले वह यहां शांति कॉलोनी स्थित पंकज के मकान में बतौर किराएदार रहने लगा और यहां पर अपने चचेरे भाई शैंकी के साथ नशा तस्करी करने लगा। आरोपी शैंकी को पहले से गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी सूरज को काबू किया गया। इंचार्ज ने बताया इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से आजाद नगर में स्मैक का धंधा जड़ से खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed