{"_id":"643c4469921b700dc0050644","slug":"youth-arrested-with-335-grams-of-drugs-yamuna-nagar-news-c-18-1-93835-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक को 335 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक को 335 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बस स्टैंड चौक के पास से हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक आरोपी को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूूरो के एएसआई संदीप कुमार ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी टीम के साथ यमुनानगर बस स्टैंड के पास ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव लाईखेड़ा निवासी शाहिद स्मैक बेचने का काम करता है। वह उतर प्रदेश से हेरोइन व स्मैक लाकर यमुनानगर की सब्जी मंडी और इंडस्ट्रियल एरिया मे सप्लाई करता है। शाहिद काले रंग के बैग मे नशीला पदार्थ लेकर यमुनानगर आया है और कमानी चौक पर ऑटो से उतर कर पैदल ही सब्जी मंडी की तरफ जाएगा। उन्होंने बस स्टैंड चौक पर सब्जी मंडी रोड पर नाकाबंदी कर दी। मुखबिर के बताए गए हुलिया के अनुसार थोड़ी देर में एक युवक वहां पर काले रंग का बैग लेकर पहुंचा। वह पुलिस को वहां देख कर भागने लगा। तभी पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान शाहिद के तौर पर हुई। डीएसपी अंबाला राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान उसके काले रंग के बैग से भूरे रंग का पदार्थ बरामद हुआ। उससे 335 ग्राम स्मैक एवं हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।